झारखंडब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News चतरा सावन के महीने में सुना पड़ा है प्राचीन भगवान शिव का मंदिर, पूजा अर्चना बाधित

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड

नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय के परिसर की वजह से रुक गया मंदिर का रास्ता

श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचना हो गया मुश्किल

चतरा  सावन का पवित्र महीना चल रहा है। शिवालयों की रौनक बढ़ी हुई है। सर्वत्र भगवान भोलेनाथ की जयकार गूंज रही है। किंतु सिमरिया प्रखंड मुख्यालय में भगवान भोलेनाथ का एक ऐसा मंदिर है जो सुना पड़ा है। दरअसल नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय के परिसर ने इस प्राचीन मंदिर का रास्ता रोक दिया है जिससे इस मंदिर तक श्रद्धालुओं का पहुंचना मुश्किल हो गया है। ऐसे में यह मंदिर विरान पड़ा है और सुना है। देख रेख के आभाव में यह मंदिर कांति विहीन होकर रह गया है। प्रखंड मुख्यालय का यह मंदिर सबसे सुंदर और सबसे मनोरम स्थल पर अवस्थित था। शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान का विशाल मैदान इसके परिसर थे। जब यह संस्थान आबाद था तब यहां की रौनक देखते ही बन रही थी। शिवरात्रि में तो यहां मेले जैसा दृश्य होता था तथा यहां से भव्य शिव बारात भी निकलती थी। सावन माह में जलाभिषेक के लिए यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता था। किंतु वर्तमान में यह भूमि केंद्रीय विद्यालय की है। जिसने विद्यालय के साथ- साथ इस मंदिर को भी घेर लिया गया है। जिसके कारण इस मंदिर में पूजा अर्चना बाधित होकर रह गई है। मंदिर की इस दुर्गति से श्रद्धालु नाराज हैं और जिला प्रशासन से इस समस्या का निदान चाहते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button