ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन में सौरभ मोतीवाला को मिला दायित्व

छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, कुसुम योजना तथा सौर ऊर्जा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा, जिससे देश में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में सरकार की परिकल्पना को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा सके।एसोसिएशन की प्रथम वर्किंग कमेटी की बैठक रिंग रोड, तेलीबांधा स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के लगभग 50 वर्किंग कमेटी सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की गई। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष मिश्रा द्वारा किया गया। बैठक की शुरुआत अध्यक्ष के स्वागत भाषण से हुई, जिसके पश्चात सचिव रितेश खंडेलवाल द्वारा सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा कोषाध्यक्ष द्वारा संस्था की वित्तीय स्थिति एवं कोष संबंधी विषयों की जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी गई। बैठक में पूर्व निर्धारित एजेंडा के अनुसार संस्था के उद्देश्यों, भविष्य की कार्ययोजना तथा संगठन को सशक्त बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर वर्किंग कमेटी के सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया तथा पदानुसार कार्यभार सौंपा गया, ताकि संस्था के कायों को व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दो उपाध्यक्ष को क्रेडा से संबंधित कार्यों के समन्वय की जिम्मेदारी दी जाएगी, जो विभाग से संबंधित योजनाओं, आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु विभागीय स्तर पर समन्वय स्थापित करेंगे। इसी प्रकार दो उपाध्यक्षों को सीएसपीडीसीएल से संबंधित कार्यों के समन्वय एवं विभागीय संवाद की जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त तीन संयुक्त सचिव को यह दायित्व सौंपा गया कि वे सचिव के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यसमिति की कार्ययोजना एवं गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करेंगे, जिससे संगठन के कार्यों का संचालन व्यवस्थित रूप से किया जा सके साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से सीएसपीडीसीएल व क्रेडा, बैंकिंग समन्वय, कलेक्टोरेट, प्रेस एवं मीडिया, सदस्यता समिति, इंस्टॉलर रजिस्ट्रेशन समिति, लीगल एवं विवाद निवारण टीम, इंश्योरेंस टीम आदि के लिए अलग-अलग पदों पर सदस्यों को दायित्व सौंपे गए और सौरभ मोतीवाला को ट्रेनिंग और टेक्निकल कोऑर्डिनेटर का दायित्व मिला।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button