बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News जहानाबाद बीजेपी महामंत्री की पटना में मौत

 विधानसभा घेराव के दरमियान घटी घटना

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

पटना आज बीजेपी का विधानसभा घेराव था सीने जहानाबाद से कई नेता एवं कार्यकर्ता घरों में शामिल होने गए थे उसी क्रम में पुलिस के द्वारा की गई लाठीचार्ज जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गई परिजनों का रो रो के बुरा हाल है ज्ञात हो कि विजय कुमार सिंह कल्पा थाना क्षेत्र के कल्पा गांव के रहने वाले थे कई वर्षों से बीजेपी में कार्य कर रहे थे।पुलिस की लाठीचार्ज में घायल एक बीजेपी नेता की मौत हो गयी है। बीजेपी नेता ने पीएमसीएच में दम तोड़ दिया है। बता दें कि पटना का डाकबंगला चौराहा गुरुवार को रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया था। शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओ और कार्यकर्ताओं पर बिहार की पुलिस के जवानों ने बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं। इस दौरान न सिर्फ बीजेपी विधायकों और सांसद को जानवरों की तरह पीटा गया था। यही नहीं महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा गया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई बीजेपी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। वही अब बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि पटना में बीजेपी नेताओं पर हुए लाठीचार्ज में एक बीजेपी नेता की मौत हो गयी है। बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने बीजेपी नेता विजय कुमार सिंह की मौत की पुष्टि की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button