छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News उदयपुर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का मरम्मत कार्य में बढ़ती जा रही भारी लापरवाही, कई स्कूलों का मरम्मत नहीं तो कई स्कूलों पर मरम्मत कार्य पर किया जा रहा घटिया निर्माण,

 ठेकेदार इंजीनियर एवं एसडीओ का चल रहा मनमानी पैसे के बंदरबांट करने में जुटे

रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़

ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के द्वारा ठेकेदार पद्धति से कराया जा रहा निर्माण कार्य

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा इन दिनों बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार करने हेतु विशेष प्रयास कर रही है तो वही पूर्व में संचालित कई स्कूलों के कायाकल्प करने के लिए अरबों रुपए खर्च कर रही है लेकिन स्थानीय स्तर पर ठेकेदार इंजीनियर एवं अनुविभागीय अधिकारी आपस में मिलीभगत कर पैसे की बंदरबांट करने में लगे हुए हैं मामला उदयपुर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का है जहां स्कूलों का मरम्मत से लेकर नवीन स्कूल निर्माण कार्य कराए जाने हेतु करोड़ों रुपए खर्च किया जा रहा प्राप्त जानकारी अनुसार जर्जर एवं नवीन स्कूलों का निर्माण कराए जाने के लिए मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत ग्रामीण यांत्रिकी विभाग संभाग अंबिकापुर को निर्माण कार्य कराने हेतु जारी किया गया है निर्माण कराने हेतु ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के द्वारा ठेकेदार पद्धति से वर्तमान के स्कूल का मरम्मत तथा नवीन स्कूल निर्माण कार्य कराया जा रहा है जहां ठेकेदार एवं इंजीनियर तथा एसडीओ के द्वारा जमकर भ्रष्टाचारी की जा रही है

एस्टीमेट अनुरूप नहीं कराया जा रहा मरम्मत कार्य

उदयपुर विकास खंड के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला तथा हाई स्कूल का मरम्मत कार्य ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के द्वारा ठेकेदार पद्धति से कराया जा रहा है जहां ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से इंजीनियर एवं अनुविभागीय अधिकारी से मिलीभगत कर एस्टीमेट अनुरूप ना करा कर घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर विकासखंड के लालपुर, केदमा ,केशमा, बालक आश्रम केदमा, सहित अन्य प्राथमिक माध्यमिक तथा हाई स्कूल में मरम्मत निर्माण कार्य अधूरा के साथ ही घटिया किस्म की मटेरियल का उपयोग निर्माण कार्य में किया गया है

उदयपुर के कई जगह के स्कूल का मरम्मत कार्य आज पर्यंत अधूरा

उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कुमदेवा के सतीमुड़ा प्राथमिक शाला,कुमडेवा के मिडिल स्कूल, तोलगा, मिडिल और प्राथमिक,उदयपुर सहित अन्य स्कूल में निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने के पश्चात दो-तीन महीने बीत जाने के बाद भी आज पर्यंत अधूरा पड़ा हुआ है वही इनमें से कुछ जगहों पर निर्माण कार्य कराने हेतु छत को तोड़ने के कारण बच्चे वर्तमान में अध्ययन अध्यापन कार्य में काफी परेशान हो रहे हैं

उदयपुर क्षेत्र के कई स्कूलों को मरम्मत कार्य कराए जाने हेतु आरईएस विभाग की मिली स्वीकृति इसके बावजूद भी आज पर्यंत नहीं हुआ निर्माण कार्य शुरू

उदयपुर क्षेत्र की कई स्कूल जैसे हाई स्कूल फुलचूही, मुड़गांव सहित अन्य स्कूलों के मरम्मत कार्य हेतु विभाग के द्वारा लाखों रुपए आवंटित होने के पश्चात ठेकेदार को निर्माण कार्य कराए जाने हेतु कार्यभार शोप जाने जाने के पश्चात भी इंजीनियर एवं ठेकेदार तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारी की भारी लापरवाही के कारण आज पर्यंत निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया जिससे पूर्व के जर्जर स्कूल में बच्चे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं जिससे उनके अध्ययन अध्यापन कार्य के समय कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है इस प्रकार से प्रशासनिक अधिकारी की भारी लापरवाही के कारण निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरतने के साथ ही निर्माण कार्य तथा मरम्मत कार्य में ठेकेदार एवं इंजीनियर तथा एसडीओ के द्वारा पैसे की बंदरबांट करने में लगे हुए हैं इसको देखते हुए संबंधित क्षेत्र वासियों ने कहा कि लापरवाह अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही घटिया निर्माण कार्य कराए गए सभी स्थलों का जांच कर उचित कार्यवाही किया जाना चाहिए यदि आने वाले समय में इसका सही जांच कर उचित कार्रवाई नहीं किया जाता है तो जनदर्शन में शिकायत कर मुख्यमंत्री से लेकर संबंधित विभाग को अवगत कराए जाने के साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाईकरने की मांग की जाएगी !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button