IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News अवैध शराब के विरुद्ध जिला पुलिस एवम आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान के तहत की गई कार्रवाई में 03 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

रिपोर्टर विजय दिवाकर बिलासपुर छत्तीसगढ़

जांजगीर आरोपीगण खेमलाल उम्र 37 साल निवासी कपिस्दा थाना बम्हनीदीह,प्रदीप कुमार उम्र 23 साल निवासी नाथवापारा नवागढ़,मनमोहन सोनवानी उम्र 23 साल निवासी कटौद थाना नवागढ़ आरोपियों के कब्जे से बरामद कच्छी महुआ शराब खेम लाल के कब्जे से 110 लीटर,प्रदीप कुमार के कब्जे से 50 लीटर,मनमोहन सोनवानी से 70 लीटर कुल कच्छी महुआ शराब 230 लीटर कुल कीमत 18,000/रु आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.07.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना बम्हानीडीह क्षेत्र के ग्राम कपिस्दा में खेमलाल बंजारे एवं थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटोद में मनमोहन सोनवानी तथा नाथवापरा नवागढ़ में प्रदीप कुमार सहिस के द्वारा अवैध रूप से कच्छी महुआ शराब बिक्री कर रहे हैं की सूचना पर विशेष टीम आबकारी एवं जिला पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपियों से (01) खेम लाल के कब्जे से 110 लीटर (02) प्रदीप कुमार के कब्जे से 50 लीटर (03) मनमोहन सोनवानी से 70 लीटर कुल कच्छी महुआ शराब 230 लीटरकुल कीमत 18,000/रु  को जप्त कर बरामद किया गया है। आरोपी खेमलाल के विरुद्ध थाना बम्हानीडी में तथा आरोपी प्रदीप कुमार सहीस, मनमोहन सोनवानी के विरुद्ध थाना नवागढ़ में धारा 34(2) 59 (क) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध, किया जाकर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में श्री शैलेन्द्र पांडे उप पुलिस अधीक्षक जांजगीर, निरीक्षक गणेश सिंह राजपूत, उप निरीक्षक सनत कुमार मात्रे, asi हीरालाल इक्का, अरुण सिंह, प्रधान आर राजमणि दुवेदी, अनिल राज, महिला आर दिव्या सिंह, रचना एवम संयुक्त टीम आबकारी विभाग का योगदान सराहनीय रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button