छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News विकासखंड नवागढ़ और बलौदा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर द्वारा विकासखंड नवागढ़ एवं बलौदा अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए 26 जुलाई 2023 शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) जांजगीर में आवेदन किया जा सकता है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरी, जगमहंत, पाली, पिथमपुर, बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरगहनी (च) में शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है।  संबंधित ग्राम पंचायत के समस्त स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि को सूचित किया गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्था समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय तक संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button