IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News रामनरेश पटेल जी को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी जाहिर की_

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश पटेल जी को बनाए जाने की खुशी में पलेरा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे एवं एक दूसरे को तिलक लगाकर दी बधाई। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष राम कुमार यादव ने बताया की पूर्व एडीजी राम नरेश पटेल जी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उर्जा मिलेगी। इसका असर आगामी विधानसभा में समाजवादी पार्टी को मिलेगा। समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। बगैर समाजवादी पार्टी के मध्य प्रदेश में कोई सरकार नहीं बनेगी। नई सरकार में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। महंगाई, बेरोजगारी, से जनता त्रस्त है। गरीब, किसान, नौजवान युवा साथियों ने साइकिल चलाने का मन बना लिया। समाजवादी पार्टी की विचारों एवं नीतियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में हम लोग जनता के बीच में जाएंगे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव, जिला सचिव विनोद यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, विधानसभा अध्यक्ष रविंद यादव, गोविंदास पाल, नितेश रजक, मीडिया प्रभारी अटल यादव, लालू प्रसाद यादव, रामपाल अहिरवार, प्रमोद अहिरवार, नरेंद्र कुशवाहा, आदि अनेक समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button