IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News अमर सिंह पार्षद वार्ड नंबर 22 की शिकायत कि उसके वार्ड में नालों पर ठेकेदार द्वारा डाले गए चौके घटिया सामग्री के थे जोकि टूट गए

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल  नगर परिषद नारनौल की चेयरपर्सन एवं कार्यकारी अधिकारी से आग्रह है कि मेरे वार्ड नंबर 22 में खटीकान चौक पर राजू सोनी ठेकेदार व बहादुर चौहान के मकान के पास नाली पर राहुल ठेकेदार द्वारा दो बार चौके डाले गए हैं, परंतु दोनों ही बार घटिया सामग्री गलत तरीके से डालने पर आज भी इस नाले का बुरा हाल है। मेन रास्ता होने के कारण रास्ता पूरी तरीके से बंद हो गया है इस बारे मैंने प्रधान जी को और नगर परिषद के संबंधित अधिकारियों और जेई को बार-बार कहा, परंतु कोई ध्यान नहीं दिया गया। नगर परिषद में कोई भी अधिकारी काम को देखने के लिए नहीं जाता। जैसा ठेकेदार ने डाल दिया वही मान लिया जाता है। क्योंकि नगर परिषद में 40% के लगभग कमीशन का खेल चल रहा है। चाहे कोई ठेकेदार कैसी ही सामग्री डाले, कोई देखने वाला नहीं है। मेरी प्रधान जी और नगर परिषद के अधिकारियों से अनुरोध है, कृपया इस नाले पर अच्छे तरीके से सैलेब डलवाया जाए और इस रास्ते को बनवाकर दोबारा खोला जाए, ताकि गली के लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button