बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News उपाध्यक्ष ने रोजगार सेवक पर लगाया मनरेगा योजना में घोटाले का आरोप

जहानाबाद जिले के गोनबा पंचायत में मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार का मामला आया प्रकाश में

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

जहानाबाद  जिले के गोनवाॅ पंचायत के मजदूरों ने पंचायत रोजगार सेवक पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमलोगो को मनरेगा योजना में रोजगार नहीं मिल पा रहा है। उनलोगो ने कहा कि हम सभी मजदूरों को जाॅब कार्ड बनने रहने के बावजूद भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे भूखमरी का शिकार होना पड़ रहा है।सुखे की मार से किसानों की खेती भी सुखा पड़ा है,वैसी परिस्थिति में परिवार के सामने भुखमरी छाई हुई है। वही ग्राम गोनवाॅ निवासी जूदागी मांझी सहित दर्जनों लोगों ने जाॅब कार्ड दिखाते हुए बताया कि रोजगार सेवक से योजना में काम हेतु आग्रह के बावजूद भी हम लोगो को अनदेखी किया जाता है। वही जूदागी मांझी ने बताया कि कुछ वैसी भी मनरेगा योजना में कार्य दिखाया गया है, जिसमें केवल पैसा की निकासी कर लिया गया है,पर॑तु कार्य नहीं कराया गया हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button