बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News जहानाबाद में परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने हेतु साईकिल रैली एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन 

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

जहानाबाद  विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर दिनांक 11 जुलाई से 31 जुलाई, 2023 तक आयोजित होने वाले ‘‘परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा’’ के सफलता हेतु छात्र/छात्राओं का साईकिल रैली आयोजित किया गया, जिसे जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय, जहानाबाद, सिविल सर्जन, जहानाबाद, प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति, जहानाबाद द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए दिनांक 27 जून से 10 जुलाई, 2023 तक ‘‘दम्पति संपर्क पखवाड़ा’’ आयोजित किया गया। दम्पति संपर्क पखवाड़ा समाप्ति के उपरांत दिनांक 11 जुलाई, 2023 से 31 जुलाई, 2023 तक ‘‘परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा’’ आयोजित किया जाना ।उपरोक्त कार्यक्रम में प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जहानाबाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जहानाबाद, मो0 खालिद हुसैन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति, जहानाबाद, धीरज कुमार, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (आशा), सुभाष कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक-सह-जिला डाटा सहायक (आशा), जिला स्वास्थ्य समिति, जहानाबाद के साथ स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित हुए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button