IC News and Media House Private Limited


उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttarakhand News अवैध शराब तस्करों पर पिथौरागढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही..

शराब तस्करी में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त सहित कुल 04 लोगों को अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल भी की सीज।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखण्ड

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री नरेन्द्र पंत एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री व तस्करी करने/ होटल- ढाबों में शराब पिलाने वालों के विरूद्ध की जा रही कड़ी वैधानिक कार्यवाही के क्रम में  पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गयी !

1. उ0नि0 प्रियंका मौनी एवं हमराही हेड का0 गंगा सिंह व कानि0 कुशल सिंह द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत टनकपुर तिराहे के पास चैकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से वाहन चालक सूरज सिह उर्फ गौरी पुत्र पूरन सिह, निवासी- ग्राम इग्यार देवी पो0ऑ0-गुरना थाना व जिला पिथौरागढ उम्र-23 वर्ष को कुल- 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा- 60/72 आबकारी अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया. शराब परिवहन में प्रयुक्त मो0सा0 भी सीज की गई।

2. हे0कानि0 पंकज भण्डारी मय हमराही हे0कानि0 गोविन्द वर्मा द्वारा जाजरदेवल बाजार में चैकिंग के दौरान अभियुक्त हरीश जोशी पुत्र शंकर दत्त जोशी, निवासी- ग्राम डुंगरी घुनसेरा थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ उम्र- 47 वर्ष को अपनी सब्जी की दुकान में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने/ बेचने पर 19 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
3. हे0 का0 दीपक कापड़ी व हमराही का0 विनोद कुमार द्वारा कस्बा जौलजीबी क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान अभियुक्त अजय नपलच्याल पुत्र साल सिंह नपलच्याल, निवासी- खेड़ा थाना जौलजीबी जिला पिथौरागढ़ उम्र- 38 वर्ष को अपनी दुकान में अवैध रुप से लोगों को शराब बेचने व पिलाने पर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जौलजीबी में धारा- 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

4. कोतवाली धारचूला पुलिस द्वारा कालिका धारचूला के पास चैकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 07 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ वाहन चालक दीपक दुग्ताल पुत्र धनी दुग्ताल निवासी कालिका थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया था, जिस दौरान अभियुक्त दीपक दुग्ताल उपरोक्त का सहयोगी अभियुक्त कुलदीप सिंह ढकरियाल पुत्र जगत सिंह ढकरियाल, निवासी- कालिका धारचूला, पिथौरागढ़ उम्र- 21 वर्ष मौके से फरार हो गया था, जो तब से वांछित चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला, श्री के0एस0 रावत द्वारा  वांछित अभियुक्त कुलदीप सिंह उपरोक्त को भोटिया पड़ाव धारचूला से गिरफ्तार किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button