IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News टयूशन सेंटर के 5 वें स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य संगोष्टि का आयोजन

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

एक छोटी सी पहल ग्रामीण सेवा ट्रस्ट सतनाली के द्वारा संचालित ट्यूशन सेंटर के पांचवे स्थापना दिवस पर सतनाली CHC के स्टाफ के सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य जागरूक संगोष्टि का आयोजन किया गया । डॉ पंकज बुडिण व डॉ भारत गौतम ने बच्चो को स्वस्थ जीवन के तौर तरीके बताए । उन्होंने बच्चो को स्वस्थ जीवन के मूल्य को समझाया व बुरे आदतों व नशे से दूर रहने की सलाह दी । नर्सिंग ऑफिसर विकास ने बच्चो को योग व प्राणायाम से होने वाले लाभ के बारे में अवगत करवाया । इस अवसर पर समस्त स्टाफ ने अंजली झूगी पाठशाला के बच्चो के लिए 4 दर्जन कॉपी व पेन पेंसिल भेंट की । झूगी संचालिका अंजली तंवर ने समस्त स्टाफ का आभार किया । इस मौके पर नीरज सतनाली, जतीन , रवि वालिया ,जोगेंद्र , नवीन सोनी, प्रवीण,तेजेन्द्र,आशा वर्कर कमलेश आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button