छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News सम्पर्क से समर्थन अभियान के तहत केदार कश्यप ने की समाज प्रमुखों से मुलाक़ात.  

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़

नारायणपुर :  केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय में संपर्क से समर्थन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने जिले के समाज प्रमुखों से मुलाक़ात कर उन्हे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल पर चर्चा की साथ ही 9 वर्ष के कार्यकाल पर प्राकशित पुस्तक समाज प्रमुखों को भेंट की। इस दौरान समाज प्रमुखों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत देश ने विश्व में विशेष स्थान प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीति व सैन्य नीति बेजोड़ है, जिसके चलते देश तीव्र गति से विकास की ओर दौड़ रहा है। पुनः भारत विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रहा है। इस मौके पर उपस्थित समाज प्रमुखोंj ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनहितकारी बताया।
इस मौके पर गायत्री परिवार,साहु समाज, निषाद समाज, ब्राह्मण समाज एवं अन्य समाज प्रमुखों से मुलाक़ात की गईं।इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला संगठन प्रभारी भरत मटियारा, भाजपा नेता संजय नंदी, संदीप झा, जयप्रकाश शर्मा, सुदीप झा आदि मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button