IC News and Media House Private Limited


अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News खाना नहीं बनाने को लेकर बेटे ने मां की चाकू से गोदकर हत्या की

रिपोर्टर जाहिद अजमेरी आर खरगोन मध्य प्रदेश

कसरावद के बालसमुद चौकी नया नगर कॉलोनी में रविवार रात्रि 09 से 10 बजे के दरमियान बेटे ने चाकू से गोदकर मां की हत्या कर दी। बेटा अपनी मां के खाना नहीं बनाने को लेकर की की गई हत्या। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए कसरावद अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृत महिला के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभी कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक बालसमुद निवासी रीना पति नूरु 55 वर्ष उसके बेटे रुपेश पिता नूरु जागीरदार ने रविवार रात को घर में ही चाकू से हमला कर दिया। महिला की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग उसके घर पहुंचे। इस बीच रीना बाई की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना बालसमंद चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अजय झा घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद कसरावद थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसका बेटा घर में ही बैठा रहा। मृत महिला रीना बाई के पति नूरु की 8 वर्ष पहले ही बड़े भाई कमलेश ने मौत घाट उतार दिया है। घर में मां बेटे ही रहते थे। दो भाई एक बहन बहन की शादी हो गई दोनों भाई की शादी नहीं हुई। बालसमद में महिला की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है खाना नहीं बनाने और देने की बात को लेकर हत्या की गई। रुपेश पिता नूरु ने घर में ही अपनी मां रीना बाई की चाकू से कई बार वार कर हत्या कर दी। मृतका रीना बाई का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कसरावद के शासकीय अस्पताल में लाया गया है। मृत महिला के बेटे रुपेश पिता नूर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button