IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News प्राथमिक विद्यालय इस्लामगंज जनपद बदायूं उत्तर प्रदेश में गेट तोड़कर,चोरों ने दिया घटना को अंजाम,किया हजारों का माल साफ

रिपोर्टर जितेंद्र कुमार यादव बदायूं उत्तर प्रदेश

इस्लामगंज।प्राथमिक विद्यालय इस्लामगंज में बीती रात को कुछ अज्ञात चोरों ने कक्षा कक्षों के ताले तोड़कर कुर्सी,चटाई, मिडडे मील सामग्री,शिक्षक डायरी, निपुण तालिकाएं, संदर्शकाएं,तथा अन्य विद्यालय संबंधी अभिलेख,तथा कुछ अन्य सामग्री चोरी करके फरार हो गए।तथा किचन सेड के फर्श पर लगी टाइल्स भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी।प्रधानाचार्य ने बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते विद्यालय तीन दिन के अवकाश के बाद विद्यालय अपने यथावत समय खुला,तो देखा कि विद्यालय के कक्षों के गेट क्षतिग्रस्त पड़े हैं।अंदर जाके देखा तो अज्ञात चोरों द्वारा हजारों का माल साफ हो चुका था।प्रधानाचार्य ने ये सब देखकर तत्काल संबधित थाना अलापुर पहुंच कर लिखित तहरीर दी है।वहीं पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button