IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सीवर लाइन प्रोजेक्ट में घोर लापरवाही एवं भारी भ्रष्टाचार के विरोध में पार्षद दल ने दिया ज्ञापन और की सीवर लाइन ठेकेदार की एफ आई आर की

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

 मण्डला :  पार्षद का एक दल सीवर वालों लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के विरोध में और नगर में कार्यों को लेकर हो रही अनियमितताओं को लेकर कलेक्ट्रेट बाहर इकट्ठे होकर मंडला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन दिया एवं एसपी ऑफिस पहुंचकर एफ आई आर की मांग की नगर में सभी को मालूम है सिविल लाइन का काम बहुत ही निम्न क्वालिटी का हो रहा है और इसमें पर्याप्त अनियमितताएं जारी है जिसमें प्रमुख रुप से इनके द्वारा जो निर्माण सामग्री उपयोग की गई है बहुत ही निम्न दर्जे की है बहुत ही लो क्वालिटी का मटेरियल इनके द्वारा उपयोग किया गया है और जहां जहां इनके द्वारा गड्ढे खोदे जाते हैं दो-तीन महीने तक भरे ही नहीं जाते और भरे भी जाते हैं तो जल्द ही धंस जाते हैं या निर्माण सामग्री बह जाती है मंडला शहर की एक ही बरसात में इनकी कलाई खुल चुकी है कहीं रोड बह गई है

कहीं सुरंग बन गई है कहीं गाड़ियां फंस रही हैं कहीं एक्सीडेंट हो रहा है शहर में भारी अनियमितता इस प्रोजेक्ट में देखने को मिल रही हैं और नॉनटेक्निकल कर्मचारी इस प्रोजेक्ट को देख रहे हैं शहर में पेयजल की व्यवस्था सीवर वालों के कारण बिगड़ चुके हैं इन्हीं सब अनियमितताओं को देखते हुए पार्षद का एक दल कलेक्ट्रेट पहुंचा जिसमें प्रमुख रुप से नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा और 19 पार्षदों के दल ने सीवर लाइन के कार्यों से असंतुष्ट होकर हस्ताक्षर कर f.i.r. करने की मांग की पार्षद दल में पार्षद आशा मसकोले,अनिल दुबे, ज्योति चौरसिया ,ज्योति बाजपेई ,ज्योति मलिक ,प्रतिमा साहू ,हाजी मोहम्मद गनी, सुधीर मिश्रा ,विनय वरदानी, पूर्णिमा धुर्वे ,मनीषा तिवारी ,माया गुप्ता, सुलक्षणा मसकोले ,बृजेश जसवानी, दिलीप नंदा, अनीता दिनेश चौधरी, नरेश सिंधिया, प्रीति राय, बंदना कछवाहा ने प्रमुखता से हस्ताक्षर कर एफआईआर की मांग की l

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button