IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News एडवांस योगा ग्रुप नारनौल रजिस्टर्ड द्वारा आज हरा भरा महेंद्रगढ़ मुहिम के अंतर्गत सुभाष पार्क में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल  एडवांस योगा ग्रुप के उपाध्यक्ष दीपक सराफ ने बताया कि ग्रुप के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध योगाचार्य बजरंग जांगिड़ द्वारा पहला पौधा लगाकर ग्रुप के सदस्यों में जागरूकता बढ़ाई गई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण करना चाहिए इससे आने वाली पीढ़ियों को छायादार वृक्ष और ऑक्सीजन मिल सके। सदस्य पवन यादव ने बताया कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है। इनसे हमारे साथ-साथ जीव-जंतुओं का भी पालन पोषण होता है। ग्रुप के सभी सदस्यों ने पेड़ पौधे लगाने के साथ-साथ इनकी देखभाल और पालन का भी जिम्मा लिया। इस मौके पर सचिव देवेंद्र कुमार,सुभाष कश्यप, सरोज कश्यप, गंगाराम सैनी, राजवधवा आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button