IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन देकर मांग की कि सामाजिक समरसता के खिलाफ महेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम पर लगाई जाए रोक

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

श्री गौड़ ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड जिला महेंद्रगढ़ के एक शिष्टमंडल द्वारा सोमवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के नाम के नाम एक ज्ञापन उपमंडल अधिकारी नागरिक नारनौल को देकर मांग की गई थी कि 11 जुलाई को महेंद्रगढ़ के चौधरी देवी लाल पार्क में आहूत पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के मुख्य अतिथि के रुप में अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग शुद्राज क्रांति के नाम पर आयोजित कार्यक्रम पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने से पूर्व विप्र समाज द्वारा समाज में जहर घोलने वाले लोगों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। श्री गौड़ ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड जिला महेंद्रगढ़ के प्रधान राकेश मेहता के नेतृत्व में विप्र समुदाय के शिष्टमंडल ने दिए ज्ञापन में मांग की है कि आगामी 11 जुलाई को चौधरी देवी लाल पार्क महेंद्रगढ़ में आयोजित किए जा रहे अनुसूचित जाति,अन्य पिछड़ा वर्ग व शूद्राज क्रांति के नाम पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसको लेकर प्रचारित किया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र लोकसभा के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी तथा वामन मेश्राम राष्ट्रीय अध्यक्ष बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा के नाम पर सोशल मीडिया पर राजकुमार सैनी तथा वामन मेश्राम द्वारा कई स्थानों पर दिए गए भाषण के इंटरव्यू की वीडियो को प्रसारित किया जा रहा है । इस सामग्री से वह लोग सामाजिक रुप से जातिवादी राजनीति करते हुए हिंदू धर्म से संबंधित देवी-देवताओं के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए सनातन धर्म की अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। इस प्रकार के आयोजनों से देश में धार्मिक उन्माद पैदा करके जहर घोला जा रहा है और सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने की कोशिश करते हुए एक जाति विशेष के प्रति विष वमन किया जा रहा है। हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ा कर मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है और सामाजिक समरसता को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि महेंद्रगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में उपरोक्त घटनाओं की पुनरावृति हो सकती है, इसलिए इस पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए । इस प्रकार धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाले वीडियो तथा भाषणों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में इस प्रकार के विद्वेषपूर्ण भाषण करने वाले लोगों और यूट्यूब चैनल तथा सोशल मीडिया फेसबुक आदि पर प्रचार-प्रसार पर अविलंब रोक लगाने, संबंधित चैनल व मीडिया से उपरोक्त सामग्री को डिलीट करवाया जाए। शिष्टमंडल में संस्था के प्रधान राकेश महता, सचिव कृष्ण शर्मा ठेकेदार, एडवोकेट श्याम सुन्दर गोस्वामी, रवि दत्त एडवोकेट, कुलदीप शर्मा, मदन लाल शर्मा, कमल कांत, हेमंत शर्मा, विकास शर्मा, अनिल बवानिया, कार्यकारिणी सदस्य विजय गोस्वामी, कॉलेजियम सदस्य खेम चंद शर्मा, प्रभाष छक्कड, दीपक कुमार, संजय शर्मा, अभिषेक, हिमांशु व राजेश शर्मा सहित अनेक विप्र समुदाय से जुड़े लोगों ने उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button