Madhya Pradesh News ग्राम पंचायत गाढ़ा 138 अंतर्गत खटिकान टोला एवं कोटिहा टोला में पहुच मार्ग नही होने से बरसात के 4 माह ग्रामीणों को परेशानियों का करना पड़ता है सामना।

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश
कई फिट पानी एवं कीचड़नुमा रास्ते से गुजरने को मजबूर है ग्रामीण।
थोड़ी सी बरसात में लोगो का रास्ता हो जाता है बन्द।
4 माह स्कूली बच्चों का रास्ता हो जाता है बन्द।
रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गाढ़ा 138 के खटिकान एवं कोटिहा टोला की है जहा पर ग्राम पंचायत एवं संबंधित विभाग के निष्क्रियता के चलते आज तक न ही पुलिया का निर्माण कार्य कराया गया न ही चलने योग्य सड़क का निर्माण कार्य कराया गया। जिस बजह से बरसात के चार माह और जब भी वारिश हो जाती है यहा के लोगो का निकलना मुश्किल हो जाता है । जिसके लिए ग्रामीणों द्वारा कई बार ग्राम पंचायत और सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह को आवेदन दे चुके है लेकिन आज तक चलने योग्य रास्ते का निर्मणां कार्य नही कराया गया जिस बजह से वहा के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते नही होने के कारण बच्चे 4 माह तक स्कूल नही पहुच पाते और बच्चे शिक्षा से बंचित हो रहे है ऐसे ही तराई क्षेत्र के कई गांव है जहा पर रास्ते नही होने से ग्रामीण नरक जैसे जिंदगी बिताने को मजबूर है जबकि नेताओ द्वारा मंच से बड़े बड़े दावे करते दिखते है कि सिरमौर विधानसभा को सिरमौर बना दिया गया है 24 घंटे बिजली, गांव गांव में पानी, और हर गांव में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है हकीकत क्या है ये तो ग्रामीण और वहा के किसान ही बता सकते है।

Subscribe to my channel