छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

आरोपी रंजित टाण्डे उम्र 20 वर्ष निवासी सोनादुला थाना अकलतरा

आरोपी के विरूद्ध धारा 376 (2)(N), 506 भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में

मामले का विवरण इस प्रकार है पीडिता को ग्राम सोनादुला का रंजीत टाण्डे द्वारा 08 सितम्बर 2022 को करीब प्रातः 10 बजे आस पास नोट्स देने के बहाने अपने घर सोनादुला लिया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर डरा धमका कर उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया तथा उसके बाद आरोपी द्वारा विडियों बनाया हूं उसे अपलोड कर दूंगा कहकर लगातार पीड़िता के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 349/23 धारा 376 (2) N , 506 भादवि , 4,6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी रंजित टाण्डे उम्र 20 वर्ष साकिन सोनादुला थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक सत्यकला रामटेके, सउनि अरूण कुमार सिंह आरक्षक शेषनारायण साहू, विवेक सिंह, विरेश सिह का सराहनीय योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button