छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News स्व सहायता समूह की महिलाओं को धमकाने वाले आरोपी को मुलमुला पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

आरोपी द्वारा घर अंदर घुसकर महिला को धमकाकर उसके पति को किया था मारपीट

आरोपी दिगम्बर सूर्यवंशी उम्र 38 साल ग्राम छैडोलिया कोसा थाना मुलमुला को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड

आरोपी के विरूद्ध धारा 452,294, 506, 323 भादवि के तहत की गई कार्यवाही

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम कोसा में सभी महिला स्व सहायता समूह के सदस्य अध्यक्षगण मिलकर ग्राम पंचायत की मदद से गांव में अवैध शराब की बिक्री को बंद करवाने के लिए  बैठक रखे थे, उसी बात पर से ग्राम छैडोलिया कोसा का दिगंबर सूर्यवंशी प्रार्थिया के घर अंदर घुसकर शराब बिक्री बंद करवाने आए हो कहकर अश्लील, गाली गलौज देकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से प्रार्थिया के पति को मारपीट किया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी दिगम्बर सूर्यवंशी उम्र 38 साल ग्राम छैडोलिया कोसा थाना मुलमुला को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये जाने से आरोपी को विधिवत्  को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी एस के शर्मा, सउनि प्रमोद महार प्रआर रेमन सिंह एवं आर. राजा जयप्रकाश रात्रे का विशेष योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button