IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News समाजवादी पार्टी ने सरकार से मांग की है। की पलेरा कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट की कक्षाएं संचालित करवाएं

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

समाजवादी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि पलेरा कॉलेज में पोस्टग्रेजुएट की कक्षाएं संचालित करवाएं। जैसे कि नगर पंचायत पलेरा एवं क्षेत्र के सभी छात्र छात्राएं पढ़ाई कर सकें। पोस्ट ग्रेजुएट की कक्षाएं संचालित ना होने के कारण छात्र छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।एवं दूसरे जिलों में पढ़ाई करने के लिए जाना पड़ता है। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव ने आज पलेरा कॉलेज में जाकर के छात्र-छात्राओं का हाल-चाल जाना एवं उनकी समस्याओं का तुरंत निराकरण करवाया। छात्र-छात्राएं ही भारत का भविष्य है। इनके भविष्य के साथ खिलवाड़ ना किया जाए। समाजवादी पार्टी छात्र छात्राओं से जुड़ी हुई समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्ष करती रही है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, वली मोहम्मद, रामपाल अहिरवार, अनिल अहिरवार, प्रमोद अहिरवार, विजय अहिरवार, आदि अनेक समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button