Chhattisgarh News पदमनाभपुर पुलिस में गैर कानूनी तरीके से संचालित आहाता पर रेड मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
दुर्ग पुलिस ने अवैध आहाता के ऊपर बड़ी कार्यवाही की है। आपको बता दें पदमनाभपुर पुलिस में गैर कानूनी तरीके से संचालित आहाता पर रेड मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अहाता से चकना, पानी पाउच, डिस्पोजेबल, फ्रिज, कुर्सी टेबल एवं बिक्री की राशि जब्त की गई है। पुलिस ने अभियान चलते हुए अवैध रूप से संचालित आहता, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो पर कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को थाना पदमनाभपुर प्रभारी उमेश कुमार गुप्ता, (IPS) और थाना के स्टॉफ द्वारा ग्राम धनोरा अंग्रेजी व देशी शराब भट्टी के पास अवैध रूप से संचालित आहाता पर रेड किया गया जहां पर लोगो को शराब पीने के लिए सामाग्री व सुविधा उपलब्ध कराते 02 लोगों को पकड़ा गया जिनके खिलाफ 36 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया बाद दोनो आरोपीगणों का पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई।

Subscribe to my channel