Madhya Pradesh News ठाकुर बाबा ट्रस्ट मंदिर पर चोरी की घटना,
ट्रस्ट समिति को पुलिस के नोटिस के बाद भी नही हुआ सीसीटीवी कैमरों का सुधार..

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश
जरूवाखेडा : नरयावली थाना अंतर्गत सिद्ध क्षेत्र ठाकुर बाबा ट्रस्ट मंदिर जरूवाखेडा पर चोरी की घटना, प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर में विराजमान मूर्ती के तीन चांदी के मुकुट एक चांदी की बेडी अज्ञात चोर मंदिर के दो ताले सहित काच की दान-पेटी तोडकर कुछ नकदी ले उड़े, चोरी लगभग तीस हजार के आसपास की बताई जा रही है जिसकी जानकारी पुलिस को लगते ही मौके पर जांच में जुट गए.जहां मंदिर में लगे सी सी टी व्ही कैमरे लम्बे समय से बंद मिले.जिसके बाद मौका स्थल की जानकारी फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं डॉग स्कॉट को दी, जहां जांच के दौरान मंदिर के पीछे जंगल के रास्ते में लोहे की राड और काच की दान पेटी के टुकड़े टीम के हाथ लगे..पिछले दिनों नरयावली थाना अंतर्गत 2 मंदिरों में चोरी की घटना के बाद ठाकुर बाबा ट्रस्ट मंदिर समिति को मंदिर पर कैमरा लगाने एवं सुधार कार्य करने हेतु पुलिस के द्वारा नोटिस एवं समझाएं दी गई थी लेकिन इसके बावजूद भी ट्रस्ट समिति के द्वारा मंदिर की सुरक्षा की दृष्टि से कोई कदम नहीं उठाए गए जिसका चोरों ने फायदा उठाकर मंदिर पर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना की जानकारी लगते ही मौका पर राहतगढ़ एसडीओपी,नरयावली थाना प्रभारी कपिल लक्षकार,चौकी प्रभारी विद्यानंद यादव अपने स्टाफ के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं डॉग स्कॉट टीम मौके पर पहुंची।

Subscribe to my channel