IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News विधायक के प्रभावी प्रयास से जुन्नारदेव चर्च में बनेगा ओवर ब्रिज लगभग 160 करोड रुपए की लागत से होगा निर्माण

आवागमन सरल एवं हो जाएगा बेहद आसान समय भी जहां कम लगेगा वही टूट-फूट भी नहीं होगी वाहनों में इस सरकार पर विधायक की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम होगी

 रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

जुन्नारदेव (जामई) के विधायक सुनील उईके के प्रभावी प्रयासों से चर्च से लेकर रेलवे फाटक के आगे तक लगभग 160 करोड रुपए की लागत से जो ओवर ब्रिज बन रहा है उस से आवागमन बेहद सरल और आसान हो जाएगा टू -फोर एवं बड़े वाहनों से जो लोग आवागमन करेंगे उनका जहां समय बचेगा वहीं वाहनों में टूट-फूट भी नहीं होगी विधायक श्री उइके के द्वारा जो यह निर्माण कार्य हो रहा है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम होगी सनद रहे कि जुन्नारदेव क्षेत्र का यदि इतिहास देखें तो सड़कों के मामलों में सदैव से उपेक्षित रहा है बात चर्च से रेलवे फाटक तक की बात हो या टॉकीज, तहसील, विशाला जाने वाले सड़क मार्ग बेहद घटिया दर्जे का रहा है आवागमन कर रहे लोग दुखी मन से शासन प्रशासन एवं नेताओं को सदैव कोसते ही रहे हैं क्योंकि उक्त सभी मार्ग बेहद जर्जर रहे वही समूचे सड़क में छोटे बड़े गड्ढे दूर से ही दिखाई देते हैं रहे इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती रही जो दुख की बात रही इसी में चर्च जन्नारदेव से रेलवे फाटक हो या अंदर आने वाला मार्ग तो बेहद ही खराब एवं जर्जर रहा है समूचे सड़क मार्ग में छोटे बड़े गड्ढे दूर से ही दिखाई देते रहें इन गड्ढों की वजह से टू व्हीलर का गिरना एवं टूट-फूट होते रही है वहीं इसी मार्ग पर एक छोटी पुलिया का भी निर्माण है जिसमें से टू व्हीलर फोर व्हीलर बड़े वाहन आवागमन करते हैं क्षेत्र में जरा भी तेज वर्षा हुई तो पानी ऊपर सड़क से बहने लगता है एवं जब तक पानी कम नहीं हो जाता आना-जाना करने वाले वाहन अपने अपने स्थान पर खड़े हो जाते और उसमें कुछ लोग जो रुकना पसंद नहीं वह अपने वाहन यहां से निकलने लगते इसी बीच तेज पानी हो गया तो वाहन सहित चलाने एवं बैठने वाले बह जाते और जल समाधि ले लेते इस प्रकार से यह दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी पुलिया से मात्र कुछ दूरी पर रेलवे लाइन है जहां पर जुन्नारदेव आना छिंदवाड़ा जाने की ट्रेन एवं सटल का आना जाना लगा रहता है जिस समय ट्रेन सटल मालगाड़ी आना-जाना करती है उस समय यहां रेलवे का गेट जो लगा है बंद हो जाता यदि एक बार बंद हुआ तो 10-15 मिनट बाद ही खुलता इससे भी आवागमन कर रहे लोगों का समय व्यर्थ में ही बर्बाद होता है

विधायक ने लिया गंभीरता से
जुन्नारदेव विधायक श्री उइके भी आम लोगों की तरह ही इस सड़क मार्ग से ही आवागमन करते हैं आते जाते वहां होने वाली परेशानियों को देखा एवं ओवर ब्रिज बनाने का विचार मन में लाएं !

कमलनाथ नकुलनाथ को कराया अवगत
विधायक श्री उइके ने इस ज्वलंत समस्या को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के सांसद नकुल नाथ के समक्ष रखा यह ओवरब्रिज का निर्माण को सहयोग आशीर्वाद देने का आग्रह किया !

विधायक ने प्रयास शुरू किए
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुल नाथ की सहमति मिलते ही विधायक श्री उईके ने अपने प्रभावी प्रयास शुरू किए जिसके चलते ओवरब्रिज बने इसके लिए 160 करोड रुपए की राशि स्वीकृत हुई तत्पश्चात आज ओवर ब्रिज का निर्माण हो कार्य भी शुरू हो गया !

जितनी प्रशंसा हो वह कम है
यह कार्य कोई छोटा नहीं बहुत बड़ा है यह कार्य स्वीकृत हो शुरू भी हो गया इस बात के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सांसद नकुल नाथ एवं विधायक श्री उइके की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम ही होगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button