छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News BSP व नगरपालिका के खिलाफ रोड में लेटे नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन

रिपोर्टर गौरीशंकर दल्लीराजहरा बालोद छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा  नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन पुराना बाजार शहीद वीरनारायण सिंह चौक के पास रोड में लेट कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं संतोष देवांगन से फोन पर चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि दल्लीराजहरा नगरपालिका व BSP प्रबंधन पुराना बाजार रोड बनाने को लेकर लगातार गुमराह कर रही है रोड दिनप्रतिदिन जर्जर होता जा रहा और BSP प्रबंधन कहता है। कि नगरपालिका रोड बनाएगी नगरपालिका कहती है कि BSP का रोड है तो BSP प्रबंधन रोड बनायेगी लगातार जनता को ग़ुमराह किया जा रहा इसलिए रोड पर लेट कर धरना दे रहा हूँ संतोष देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय ने दल्लीराजहरा प्रवास के दौरान 1 करोड़ रुपये नगरपालिका को रोड मरमत के लिए दिया था जिसमे जैन भवन चौक से गुप्ता चौक वाले रोड का डामरीकरण किया गया है वह भी BSP रोड है जब वहां के BSP रोड का मरमत नगरपालिका कर सकती है पूरे BSP क्षेत्रों में करोड़ो का पेवर ब्लॉक लगा सकती है तो आखिर पुराना बाजार के रोड के निर्माण करने में क्या दिक्कतें है अध्यक्ष शीबू नायर इस पर अपना बयान जारी करे यदि एक घण्टे के भीतर यदि दोनों पक्ष यहाँ पहुंच कर मामले का समाधान नही करती तो नगरपालिका दल्लीराजहरा व BSP के खिलाफ अर्द्धनग्न प्रदर्शन करूँगा !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button