अपराधउत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News दुकान की आड़ में शराब बेचने/ पिलाने पर पिथौरागढ़ पुलिस ने 02 दुकान संचालकों को अवैध शराब सहित किया गिरप्तार।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखण्ड

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री नरेन्द्र पंत के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री व तस्करी करने/ होटल- ढाबों में शराब पिलाने वालों के विरूद्ध की जा रही कड़ी वैधानिक कार्यवाही के क्रम में भारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़, श्री मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में उ0नि0 शंकर सिंह रावत, चौकी प्रभारी ऐंचोली व हमराही का0 पंकज पंगरिया द्वारा ऐंचोली पुलिया के पास स्थित एक दुकान में चैकिंग/ छापेमारी कर दुकान संचालक रवि कुमार पुत्र दीपक राम, निवासी- कुमौड़ पिथौरागढ़ उम्र- 25 वर्ष को दुकान में अवैध रुप से लोगों को शराब बेचने/ पिलाने पर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ मे धारा- 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल, श्री मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हेड का0 कुबेर सिंह व हमराही का0 अनन्त प्रसाद द्वारा गश्त के दौरान लछैर तिराहे के पास स्थित चाय की दुकान पर चैकिंग/ छापेमारी कर दुकान संचालक करन सिंह खनका पुत्र उमेद सिंह खनका, निवासी- गाड़गाँव लछैर थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ उम्र- 29 वर्ष को दुकान में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने/ बेचने पर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना जाजरदेवल में धारा- 21/60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button