Chhattisgarh News हाइवा वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार को मौत हो गई

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर चक्काजाम कर दिये थे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था। ज्ञात हो कि हाइवा वाहनों की तेज रफ्तार लोगों की जान ले रही है, यह इस जिले में आम बात है। सोमवार की सुबह सुबह करीब साढ़े आठ बजे यह हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम दोनर के समीप हुआ। बताया गया कि क्षेत्र की रेत खदानों और डंपिंग से रेत लेने आई हाइवा वाहन क्रमांक सीजी 07 एजेड ने बाइक सवार एक राहगीर को चपेट में ले लिया था, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र के ग्रामीण आक्रोशित हो गये थे, जोकि चक्काजाम करने सड़क पर उतर आये थे। जिससे माहोल तनावपूर्ण हो गया था। विदित हो कि कुछ दिनों पहले इसी तरह की घटना ग्राम छुहीं के पास हुई थी। जब ट्रक की चपेट में ग्रामीण युवक की मौत के बाद ट्रक को ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया था। ईधर क्षेत्र में तनाव की स्थिति देख मौके पर पुलिस पहुंच गई थी, लोगों को समझाइश दी गई।
Subscribe to my channel