छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, चिंगरापगार से लौट रहे थे 

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

 राजिम क्षेत्र के ग्राम सुरसाबांधा में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई है। हालंाकि कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना राजिम थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार रविवार को चिंगरापगार से पिकनिक मनाकर कार सवार लोग लौट रहे थे। ये सुरसाबांधा के पास पहुंचे ही थे कि इनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों की मदद से कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश का मौसम लगते ही मार्ग में शनिवार-रविवार के अलावा छुट्टी के दिन लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। लोगों की भीड़ गरियाबंद जिले के सुप्रसिद्ध जतमई-घटरानी जलप्रपात, चिंगरापगार, सिकासेर जलाशय, भूतेश्वरनाथ महादेव के दर्शन करने भीड़ बढ़ जाती है। जिसके कारण गाड़ियों की लंबी कतार लगी रहती है। वहीं कुछ लोग नशे में चूर रहते है, जिस वजह ऐसी घटना होती रहती है। आरंग ब्रेकिंग: कुंए में गिरकर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, शोक में डूबा गांव एक ही परिवार के तीन बच्चों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मरने वाले बच्चों में दो सगे भाई-बहन और एक उनका चचेरा भाई शामिल हैं। हादसा आरंग के चरौदा गांव में हुआ है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार चरोदा गांव में रविवार को जितेंद्र का बेटा अपने भाई-बहन के साथ अमरूद के पेड़ पर चढ़ा। तीनों बच्चे अमरूद तोड़कर खाना चाहते थे। घर में ही अमरूद का पेड़ और कुआं है। पेड़ पर चढ़े बच्चों की वजह से पेड़ की डंगाल चरमरा गईं और बच्चे अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरे। इधर बहुत देर तक बच्चों को जब घर वाले नहीं देखे, तो उन्हें चिंता होने लगी। परिजन बच्चों को आस पास ढूंढने में लग गए। तभी कुएं में लगी जाली टूटी नजर आई, ये बच्चों के गिरने से टूट गई थी। परिवार के लोगों ने झांक कर देखा तो तीनों मासूमों की लाशें दिखी। मरने वालों में सोमनाथ के बेटे केशर साहू (8 वर्ष), उल्लास साहू (5 वर्ष) है, जबकि सोमनाथ के भाई जितेंद्र का बेटा पेयस साहू (04 वर्ष) भी कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आरंग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना की बाद घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं गांव में भी घटना के बाद मातम पसर गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button