Bihar News सड़क किनारे नाली का निर्माण कर दिया गया लेकिन नाली का पानी निकासी के लिए कही भी तालाब या पोखर नहीं है जिस कारण हल्की वर्षा होने पर सालों भर जलजमाव की समस्या लगा रहता है

रिपोर्टर अमित कुमार चौधरी दरभंगा बिहार
बहेड़ी : ठाठोपुर पंचायत के रूपौलिय गांव में करेह नदी से होकर बहेड़ी जाने वाले मुख्य सड़क में विघालय के समीप जलजमाव की समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों आक्रोश जताया इसे लेकर रूपौलिय ठाठोपुर पंचायत के मुखिया प्रतिद्वंद्वी खुशबू देवी के नेतृत्व में समस्तीपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद प्रिंस राज व हायाघाट विधानसभा क्षेत्र विधायक रामचंद्र प्रसाद साह का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया इस दौरान मुखिया प्रतिद्वंद्वी ने कहा कि इस सड़क से कोठरा, भंगही रमौली, गुजरौली, गवास, हथौड़ी ,पंचकुरवा, सहित कई गांवों के लोगों को जाने आने का मुख्य मार्ग है इस सड़क पर वर्ष से जलजमाव बनी रहती है जिस कारण इस क्षेत्र के छात्र, को पढ़ाई करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है इस जलजमाव कारण है कि सड़क किनारे नाली का निर्माण कर दिया गया लेकिन नाली का पानी निकासी के लिए कही भी तालाब या पोखर नहीं है जिस कारण हल्की वर्षा होने पर सालों भर जलजमाव की समस्या लगा रहता है वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार का कहना है कि इस सड़क जलजमाव की समस्या पर ना तो इस पंचायत मुखिया घ्यान है नहीं इस क्षेत्र के स्थानीय विधायक व सांसद को घ्यान है कई बार विधायक सांसद व जिला पदाधिकारी को ज्ञापन देने के बावजूद भी सड़क पर जलजमाव की समस्या कोई करवाई नहीं किया गया साथ ही कहना है कि अनावाद बिहार सरकार का काफी जमीन रहने के बावजूद सड़क पर जलजमाव की निकासी नहीं होने देता है गांव के कुछ लोगो के द्वारा बिहार सरकार के जमीन को अतिक्रमण कर लिया गया जिस पर अतिक्रमण मुक़्त कराया गया था लेकिन सीओ बहेड़ी व स्थानीय प्रशासन के उदासीनता के कारण लोगों में प्रशासन का भय खत्म होने के कारण सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है


Subscribe to my channel