Bihar News ऑटो पलटने से आधा दर्जन बच्चे हुए घायल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
जहानाबाद : हुलासगंज थाना क्षेत्र में ऑटो पलटने से आधा दर्जन स्कूली बच्चे हुए जख्मी घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्लोरियास इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे को ऑटो ले जा रही थी और,जैसे ही ऑटो बैंगनी गांव के समीप पहुंचा की विपरीत दिशा से एक मोटरसाइकिल सवार आ रहा था इस दौरान तेज रफ्तार के कारण बाइक सवार को बचाने के क्रम में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया जिसके कारण लगभग आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए, जिसमें 2 बच्चे को ज्यादा चोट लगी है आसपास के लोगों के सहयोग से सभी बच्चों को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है जैसे ही टेंपो पलटने की खबर बच्चों को अभिभावक लगा अभिभावक दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंचे अभिभावक का आरोप है कि टैंपू में क्षमता से अधिक बच्चे को लाया जाता है जिसके कारण टेंपो पलट गई है। टेंपो चालक का कहना है कि अचानक टेंपो एकाएक तेज रफ्तार से भागने लगा जिसके कारण यह घटना घटी है अभिभावक द्वारा आरोप लगाया गया है कि इसके पहले भी इस विद्यालय के प्राचार्य को हम लोग शिकायत कर चुके हैं टैंपू पर क्षमता से अधिक बच्चे को बैठाया जाता है। जिसके कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है लेकिन प्राचार्य द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया ।


Subscribe to my channel