बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News जहानाबाद के श्यामनगर कुटिया पर एजुकेशन टाइम्स वेलफेयर ट्रस्ट कार्यालय का शुभारंभ हुआ

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

जहानाबाद : शहर अवस्थित एक हॉल में एजुकेशन टाइम्स वेलफेयर ट्रस्ट का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन जहानाबाद के डी.डी.सी परितोष कुमार द्वारा सीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के समन्वयक टी एच खान द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई एवं कन्वीनर के रूप में वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव मौजूद थे। इस मौके पर मुख्य रूप से एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अभिराम सिंह पीपीएम स्कूल के डायरेक्टर डॉ एसके सुनील, दबंग फाउंडेशन के डायरेक्टर संतोष शर्मा, रामकृष्ण परमहंस विद्यालय के डायरेक्टर चंद्र भूषण शर्मा उर्फ भोला बाबू सहित काफी संख्या में बुद्धिजीवी एवं अन्य लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर डी.डी.सी परितोष कुमार, पीएच खान, संतोष श्रीवास्तव, डॉ अभिराम सिंह, डॉक्टर एस के सुनील संतोष शर्मा सहित अन्य तमाम वक्ताओं ने महंगी शिक्षा पर बात की एवं कहा कि जो बच्चे आर्थिक अभाव में बेहतर शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते उनके लिए एडुकेशन टाइम्स वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा पहल करना निःसंदेह बहुत ही प्रशंसनीय पहल है। जहानाबाद मे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए राहत का काम करेगा। इस मौके पर डीडीसी परितोष कुमार ने सरकार की पहल की प्रशंसा की। साथ ही साथ यह भी कहा के सरकार के साथ-साथ अगर अन्य बुद्धिजीवियों के द्वारा गरीबों के लिए कदम उठाये जाते हैं तो यह बहुत ही अच्छी बात है। इस कार्यक्रम में सितयोग ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन इंजीनियर राजेश कुमार सिंह निभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार चक्रपाणि आवासीय विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. आनंद शंकर जी एवं प्राचार्य गोपाल जी एजुकेशन टाइम्स के सचिव मोहम्मद जावेद सलीम एवम जहानाबाद से मगध क्लासेस संदीप सर, क्लियर कॉन्सेप्ट कोचिंग सेंटर शक्ति सर, मॉडर्न कोचिंग सत्येंद्र मेहरा सर, इंटरनेट दुनिया कैफे अमरकांत, वे टू नेट कैफे धर्मेंद्र कुमार, अलका लाइब्रेरी के श्यामनंदन प्रसाद एवम अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button