Chhattisgarh News इस महीने भगवान शिव की विशेष पूजा-आराधना और व्रत किए जाएंगे। सावन माह भगवान शिव का प्रिय महीना होता है। इसलिए भी इस माह किए गए पूजा-पाठ का महत्व काफी बढ़ जाता है।

रिपोर्टर पवन कुमार नाग जशपुर छत्तीसगढ़
सावन महीना की प्रथम सोमवार को नन्हेसर के शिव मंदिर में शिव भक्तों ने दर्शन करके जलाभिषेक किए और भगवान शिव और पार्वती से अर्जी बिनती करके सम्पूर्ण परिवार को सुखी रहने की आशीर्वाद मांगे,सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। इस महीने भगवान शिव की विशेष पूजा-आराधना और व्रत किए जाएंगे। सावन माह भगवान शिव का प्रिय महीना होता है। इसलिए भी इस माह किए गए पूजा-पाठ का महत्व काफी बढ़ जाता है। भगवान भोलेनाथ की महिमा के साथ ही उनका रूप भी निराला है। महादेव अपने मस्तक पर चंद्रमा, हाथों में त्रिशूल, गले में सर्प और जटा में गंगा धारण किए हैं। इन सभी का खास महत्व और कारण है। सावन के इस महीने में जानते हैं कि आखिर भगवान शिव ने गंगा को अपनी जटाओं में क्यों धारण किया। हिंदू पुराणों के अनुसार, मां गंगा पहले देवलोक में रहा करती थी। इसलिए उन्हें देवनदी के नाम से भी जाना जाता है। इसके बाद मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं। शिवजी ने मां गंगा को धरती पर अवतरित कराने के लिए उन्हें अपनी जटाओं में बांध लिया। शिव पुराण में इस कथा के बारे में जिक्र किया गया है।
Subscribe to my channel