Madhya Pradesh News भिण्ड मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण की समस्त तैयारियां यथाशीघ्र सुनिश्चित की जाएं – कलेक्टर
कलेक्टर ने विकास यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर दिये विशेष निर्देश

✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन जिला भिण्ड मध्यप्रदेश
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भिण्ड जिले में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान एडीएम जेपी सैयाम, सीईओ जिला पंचायत डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम लहार, एसडीएम गोहद, एसडीएम मेहगांव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने कहा कि मुख्यमंत्री के भिण्ड जिले में 5 फरवरी को प्रस्तावित भ्रमण की समस्त तैयारियां यथाशीघ्र सुनिश्चित की जाएं। सभी विभाग अपने-अपने विभागों से संबंधित सौंपे गये दायित्वों का पूर्णरूपेण निर्वहन कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने हेलीपेड, माईक व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, प्रदर्शनी, हितग्राहियों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु लाने ले जाने की व्यवस्था, हितलाभ वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु कार्ययोजना को मूर्तरूप देने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने आगामी 5 फरवरी से प्रारम्भ होने वाली विकास यात्रा की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान निर्देश दिये कि विकास यात्रा के कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा विकास यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाए तथा यात्रा के दौरान जो आवेदन प्राप्त हों, उनका त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा में निर्माण कार्यों व विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम के आयोजन की समुचित व्यवस्था की जाये। साथ ही ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि जिले के समस्त विकासखण्डों में विकास यात्रा का ग्राम व तिथिवार कार्यक्रम निर्धारित कर लिया जाए और इस संबंध में सम्बंधित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिये जाएं।




Subscribe to my channel