ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News समान नागरिक संहिता लागू होना संविधान की आत्मा है . अश्विनी उपाध्याय

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमू : राधा बाग स्थित प्रोटोन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में “समान नागरिक संहिता देश की आवश्यकता” विषय को लेकर विशाल संगोष्ठी आयोजित की गई ।संगोष्ठी के संयोजक एवं भाजपा नेता श्याम शर्मा ने बताया कि संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती जी रहे। जिन्होंने अपना संबोधन देते हुए संसद में अगले सत्र में समान नागरिक संहिता संबंधित कानून को लाने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। निश्चित ही जल्दी ही देश में समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पीआईएल मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर श्री अश्विनी उपाध्याय जी रहे । जिन्होंने अपना उद्बोधन देते हुए 1947 से लेकर अब तक संसद के विभिन्न डिबेट में किस प्रकार पुरजोर तरीके से समान नागरिक संहिता की मांग निकल कर आई है बताया l उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता संविधान की आत्मा है l

यह देश एक देश एक विधान के सिद्धांत पर चलेगा इससे किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जा सकता हैl कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रिंस ग्रुप के एमडी श्री कैलाश चौधरी जी रहेl इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक श्याम शर्मा ने आगंतुकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया l कार्यक्रम में सरवण सैनी ओमप्रकाश बुरी राजेश जीतरवाल कानाराम चौधरी अभिषेक शर्मा राहुल योगी राजेंद्र मक्की निर्मल शर्मा ने आगंतुकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग एवं महिलाएं उपस्थित रही l कार्यक्रम संयोजक श्याम शर्मा ने बताया कि समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा l केंद्र सरकार से इसे शीघ्र अति शीघ्र लागू करने की अपील की जाएगी l

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button