IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News पन्ना पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए 

रिपोर्टर सत्यव्रत भुर्जी पन्ना मध्य प्रदेश
आरोपियों के कब्जे से कुल 60 लीटर अवैध शराब कीमती 12000 रुपए की एवं अवैध शराब परिवहन मैं प्रयुक्त वाहन होंडा शाइन मोटर साइकिल कीमती करीब ₹50000 कुल मसरूका ₹62000 का जप्त पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नशा मुक्ति के संबध मे चलाये जा रहे अभियान को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना द्वारा पन्ना जिले के समस्त थाना प्रभारियो को अवैध शराब का निर्माण, विक्रय, भंडारण एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह ,एवं एसडीओपी पवई श्री सौरभ रत्नाकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिमरिया निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मोहंद्रा उप निरीक्षक ईश्वर सिंह द्वारा द्वारा अपने विश्वासनीय मुखबिर तंत्र को चौकी क्षेत्र में सक्रिय किया गया, मुखबिर द्वारा अवैध शराब परिवहन करने की सूचना प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी मोहंद्रा मोहंद्रा द्वारा
चौकी पर उपलब्ध बल की टीम बनाई जाकर वरिष्ठ अधिकारियों को मुखबिर सूचना से अवगत कराया जाकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्यवाही हेतु मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस टीम द्वारा पहुँच कर रेड कार्यवाही की गई जो बालकिशन ढाबा के आगे पुलिया के पास ग्राम खैरी में मोटर साइकिल होंडा शाइन को चैक किया गया तो मोटर साइकिल में दौनों तरफ 2–2 प्लास्टिक के डिब्बे बांधे आ रहा थे जिसको रोक कर चैक किया गया तो चारों डिब्बों में हांथ भट्टी से बनी महुआ की कच्ची शराब 60 लीटर कीमती 12000 रुपए होंडा मो. सा. क्रमांक एम पी 35 एम एफ 6636 कीमती 50000 रुपया कुल मसरूका 62000 रुपया मौके पर जप्त किया जाकर  कर अपराध क्रमांक 259/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया जाकर विवेचना में लिया गया उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सिमरिया निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार, चौकी प्रभारी मोहंद्रा उप निरीक्षक ईश्वर सिंह सहा. उप निरीक्षक  वी. एम. सिंह  प्र. आ. 519 अनिल गर्ग आ.चा.51 प्रशान्त कुमार पाठक तथा सैनिक 282 चन्द्र किशोर वागरी की सराहनीय भूमिका रही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई !
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button