Uttar Pradesh News : धर्मान्तरण मामले में कार्रवाई तेज, दारूल उलूम रहीमिया मदरसे के अवैध कब्जे का ध्वस्तीकरण शुरू ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: थाना रतनपुरी क्षेत्र के ग्राम फुलत में ग्राम सभा की भूमि पर कथित रूप से अवैध तरीके से बनाए गए दारूल उलूम रहीमिया मदरसे के विरुद्ध प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। मदरसे के संचालन और धर्मान्तरण के मामले में थाना रतनपुरी पर अभियोग दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद अभियुक्त जुनैद अंसारी को 15 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं मदरसे की भूमि को लेकर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के न्यायालय में विचाराधीन वाद को 17 अगस्त 2026 को खारिज कर दिया गया। न्यायालय के आदेश के बाद संबंधित भूमि को सार्वजनिक भूमि घोषित किया गया।

उक्त आदेश के अनुपालन में 22 अगस्त 2026 से मदरसे के अवैध कब्जे को हटाने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है। प्रशासन के अनुसार, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी होने तक जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने पूरे मामले और कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।

Subscribe to my channel