IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : धूमधाम से नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा लहार नगर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता एवं समानता का संदेश लेकर निकली संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा शनिवार को लहार नगर में धूमधाम एवं उत्साह के साथ निकली।

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.

लहार नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकली यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा, पूजन एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा पूर्व दिवस नगर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंची थी। शनिवार को यहां पूज्य महाराज देवपुरी जी एवं विवेक उपाध्याय द्वारा वैदिक रीति-रिवाज से पवित्र कलश का पूजन कराया गया, जिसके पश्चात यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ। यात्रा में प्रदेश संयोजक एवं जिले के संत रविदास यात्रा टोली प्रभारी संजीव नायक, जिले के मंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. विनोद तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री, यात्रा संयोजक कैप्टन राम बहादुर सिंह, मंडल मंत्री संजीव चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश बघेल एडवोकेट, वरिष्ठ पार्षद केदार सिंह राजावत, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक राठौर, वरिष्ठ पार्षद सतीश महाते, रणवीर राठौर, नीलम शर्मा, अश्वनी चौधरी उर्फ मुंशी, पूर्व सरपंच भटपुरा, मनोज दूरवार, श्रीनिवास उपाध्याय चूली, अनिल बिरथरिया, हृदेश नायक दबोह, सतीश पाराशर, दुर्गेश शाक्य, राजीव पुरोहित, रामस्नेही गुप्ता, रोहित त्रिपाठी, छोटू शुक्ला, अन्नू त्रिपाठी, कमल किशोर शर्मा, हरिओम दीक्षित, कृपाल बघेल, मुनेश बघेल, नरेंद्र कुशवाह, विशाल चौरसिया सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यात्रा नगर के महाराणा प्रताप चौक से होते हुए संत रविदास विद्यालय पहुंची, जहां पवित्र कलश का पूजन एवं माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यात्रा मां मंगलादेवी होते हुए विधायक निवास पहुंची, जहां विधायक प्रतिनिधि अंगद शुक्ला ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा आगे बढ़ते हुए तालेश्वर सरकार पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश का पूजन किया गया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से रामधुन का गायन कर यात्रा का समापन किया गया। नगर में यात्रा का गिरिजा परिहार, डॉ. विनोद तिवारी, सतीश महाते, चंकी गिलहरी, सुशील दूरवार, छोटू शुक्ला एवं अन्नू त्रिपाठी सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धापूर्वक पूजन एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। यात्रा के जिला प्रभारी एवं प्रदेश संयोजक संजीव नायक ने कहा कि संत रविदास समरसता यात्रा का उद्देश्य संत रविदास जी महाराज के जीवन, विचारों और उनके द्वारा दिए गए समानता, सामाजिक न्याय, श्रम, भक्ति एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। संत रविदास जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज को ऊंच-नीच, भेदभाव और छुआछूत से ऊपर उठकर मानवता, समान अधिकार और आध्यात्मिक चेतना का मार्ग दिखाया। यही विचार एक विकसित, समरस और सशक्त भारत की मजबूत आधारशिला हैं। जब-जब समाज में अन्याय और सामाजिक विकृतियां बढ़ीं, तब-तब संतों और महापुरुषों ने समाज को नई दिशा प्रदान की। यात्रा संयोजक कैप्टन राम बहादुर सिंह ने कहा कि भारत संतों, ऋषियों और महापुरुषों की पावन भूमि है। जब-जब समाज में अन्याय, अत्याचार, ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव जैसी विकृतियां बढ़ीं, तब-तब संतों एवं महापुरुषों ने समाज को नई दिशा प्रदान की।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और भक्ति का ऐसा संदेश दिया, जिसने समाज में नई चेतना का संचार किया। उनका प्रसिद्ध संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी मनुष्य को आंतरिक शुद्धता, सदाचार और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाता है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. विनोद तिवारी ने कहा कि संत रविदास जी की अटूट भक्ति और तपस्या से जुड़ी कठौती में गंगा प्रकट होने की मान्यता केवल आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह संदेश देती है कि सच्ची श्रद्धा, निर्मल मन और सदाचार के माध्यम से ईश्वर की अनुभूति की जा सकती है।

जिले के मंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री का “विकास भी, विरासत भी” का संदेश देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण का मार्गदर्शक है।उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की जन्मभूमि से लाई गई पवित्र मिट्टी एवं जल से युक्त कलश देशभर के मठों, मंदिरों और आस्था केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है। यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग, गांव और परिवार को सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना के सूत्र में जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम के अंत में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री ने सभी उपस्थितजनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कलश वंदन अभियान सामाजिक समरसता का जनआंदोलन बनेगा। संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने में यह यात्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने छोटे-बड़े के भेद को समाप्त कर समानता, सामाजिक एकता और मानवता का संदेश दिया। प्रदेश सरकार संत रविदास जी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कलश वंदन अभियान गांव-गांव तक पहुंचकर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को और अधिक सशक्त करेगा। कार्यक्रम का कुशल एवं गरिमामय संचालन मंडल मंत्री संजीव चौधरी ने किया।

लहार मंडल में यात्रा के समापन के पश्चात संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा असवार मंडल के लिए रवाना हुई, जहां मंडल अध्यक्ष दलवीर सिंह बघेल सहित कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button