IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : छतरपुर में धूमधाम से मनाई गई श्री दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर, 23 अगस्त 2026। भगवान श्री दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती के पावन अवसर पर रविवार को छतरपुर नगर में प्रजापति-कुंभकार समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के बंधु, माताएं-बहनें, युवा एवं बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ मोटे के महावीर मंदिर से हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सारणी दरवाजा तक पहुंची। शोभायात्रा में समाज के लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। पूरे मार्ग में समाज की एकता, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आदरणीय श्री धर्मवीर प्रजापति जी रहे। वहीं छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव जी तथा पूर्व विधायक चंदला श्री राजेश प्रजापति जी ने भी अतिथि के रूप में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। विशिष्ट अतिथियों में श्री महावीर शास्त्री जी, श्री सत्यवीर खेड़ा जी, गुजरात से श्री जयंती भाई प्रजापति जी, राहतगढ़ से श्री भगवान सिंह प्रजापति जी, श्री विनोद प्रजापति जी निवाड़ी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्रीमती भावना राजे प्रजापति जी, महिला जिला अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 14 पलटा, जनपद पंचायत गौरिहार ने भी सहभागिता कर समाजजनों को श्री दक्ष महाराज की जयंती की शुभकामनाएं दीं। आयोजन को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष श्री राकेश प्रजापति जी, श्री मथुरा प्रजापति जी, श्री जगदीश प्रजापति जी, श्री राम सजीवन प्रजापति जी, श्री मुन्नीलाल प्रजापति जी, ठेकेदार श्री महेंद्र कुमार प्रजापति जी, श्री हरगोविंद प्रजापति जी, श्री मुकेश कुमार, श्री सुनील प्रजापति जी, श्री अशोक प्रजापति जी सरपंच सहित समस्त आयोजन समिति एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उत्कृष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान जयंती समारोह के दौरान समाज में उत्कृष्ट शिक्षा, उत्कृष्ट व्यवसाय एवं उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले प्रतिभावान एवं समाजसेवी लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उन्हें आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संदेश कार्यक्रम में समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, सामाजिक एकता और जागरूकता को आवश्यक बताया गया। समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयों को दूर करने, बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने तथा महिलाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एकता और जागरूकता को मजबूत किया जाए। महिलाओं एवं युवाओं को समाज के विकास में आगे बढ़कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। सफल आयोजन के लिए समाजजनों को बधाई भगवान श्री दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में छतरपुर जिले के साथ-साथ दूर-दराज क्षेत्रों से आए समाज के परिवारजनों की उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता बढ़ा दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त छतरपुर प्रजापति-कुंभकार संघ की टीम, आयोजन समिति, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित समाजजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

भव्य शोभायात्रा और सम्मान समारोह ने प्रजापति-कुंभकार समाज की एकता, संस्कृति, प्रतिभा और सामाजिक जागरूकता का प्रभावशाली संदेश दिया। भगवान श्री दक्ष प्रजापति महाराज से समाज की सुख-समृद्धि, एकता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button