IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : कलेक्टर के निर्देशन में जन्मजात विकृति से पीड़ित नवजात को एयर एंबुलेंस से जबलपुर भेजा

समय पर लिया गया निर्णय, उच्च स्तरीय उपचार के लिए पीएम श्री एयर एंबुलेंस योजना का मिला लाभ

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जन्मजात विकृति से पीड़ित नवजात को बेहतर एवं उच्च स्तरीय उपचार के लिए पीएम श्री एयर एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजा गया।
सिविल अस्पताल लवकुशनगर में नीता अहिरवार के प्रसव के बाद नवजात शिशु में जन्मजात विकृति पाई गई। नवजात के चार हाथ एवं चार पैर होने की जानकारी मिलने पर बीएमओ लवकुशनगर से तत्काल जानकारी प्राप्त की गई और नवजात को जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के एसएनसीयू प्रभारी डॉ. नीरज द्विवेदी द्वारा नवजात का प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के बाद बेहतर एवं उच्च स्तरीय उपचार के लिए नवजात को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर भेजने का निर्णय लिया गया।
सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता द्वारा प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पीएम श्री एयर एंबुलेंस योजना के तहत कलेक्टर मृणाल मीना की स्वीकृति उपरांत नवजात को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया।


नवजात को 108 एंबुलेंस के माध्यम से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचाया गया। यहां एसएनसीयू प्रभारी डॉ. नीरज द्विवेदी एवं नर्सिंग ऑफिसर शिवानी चौधरी द्वारा नवजात को एयर एंबुलेंस की मेडिकल टीम को सुरक्षित रूप से सौंपा गया। इसके बाद नवजात को एयर एंबुलेंस से जबलपुर भेजा गया। उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक पीएम श्री एयर एंबुलेंस योजना के तहत 15 मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में उपचार के लिए रेफर किया गया है। इनमें से 14 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। योजना के माध्यम से गंभीर मरीजों को समय पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button