छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News आबकारी विभाग ने शराब डिस्टलरों पर शिकंजा कसा है। अवैध शराब के मामले में विभाग ने 3 शराब निर्माता डिस्टलरों को और इसी एवज में रिश्वत लेने वाले आबकारी उपायुक्त समेत 4 अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़  विभाग ने तय समय पर जवाब नहीं देने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
इन शराब निर्माताओं को भेजा गया नोटिस
1-वेलकम डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड, ग्राम-छेरकाबांधा जिला- बिलासपुर
2-भाटिया वाईन मर्चेन्ट प्राइवेट लिमिटेड, ग्राम- धूमा, जिला -मुंगेली
3-छत्तीसगढ़ डिस्टलरी लिमिटेड, ग्राम-खपरी, कुम्हारी, जिला-दुर्ग
रिश्वत मामले मे इन अधिकारियों को नोटिस
1-नीतू नोतानी, उपायुक्त आबकारी, जिला-बिलासपुर
2-विकास कुमार गोस्वामी, सहायक आयुक्त, आबकारी, जिला-बलौदाबाजार
3-इकबाल अहमद खान, जिला आबकारी अधिकारी, जिला-रायपुर
4-अशोक कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी, जिला-दुर्ग

यहां देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने भी शनिवार को मीडिया से चर्चा में डिस्टलर्स को नोटिस देने की पुष्टि की थी। ईडी ने शराब घोटाला केस में तीनों शराब निर्माताओं का जिक्र किया है, और चार्ज शीट में यह कहा गया कि डिस्टलरी में बोतलों पर नकली होलोग्राम लगाकर अवैध रूप से शराब की बिक्री की। करीब 13 हजार पन्नों के चार्ज शीट में ईडी ने सरकारी संरक्षण में अवैध कारोबार का आरोप लगाया गया है। जिसमें आरोप है कि शराब घोटाले से जुड़े सिंडिकेट द्वारा शराब निर्माताओं को नकली होलोग्राम प्रदान किए गए। शराब निर्माताओं ने भी ईडी को नकली होलोग्राम लगाकर कारोबार करने की बात मानी थी। बता दें कि ईडी ने वर्ष-2019 से 2023 के बीच कुल 2161 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। U20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए रायपुर महापौर ढेबर : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और गुजरात के सीएम भूपेंद्र भाई पटेल से की मुलाकात

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button