छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News रेप के मामले में ASI गिरफ्तार

न्याय की आस में लोग अक्सर थाने जाते है ताकि उन्हें उचित न्याय मिल सके लेकिन थाने में बैठा रक्षक ही अगर भक्षक बन जाए तो. आप इसे क्या कहेंगे।कुछ ऐसा ही मामला निकल कर सामने आया है।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़  के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना से जहां युवती के साथ दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है! दरसल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ASI प्रभात साहू जब बलौदाबजार जिले के भाटापारा थाना में पदस्थ था, तब पीड़ित महिला अपने पति और उसके बिच हुए विवाद को लेकर थाने पहुंची जंहा उसकी मुलाकात आरोपी ASI प्रभात साहू से हुई, आरोपी प्रभात साहू ने महिला को आश्वासन दिया की वो महिला के शिकायत पर उचित कार्यवाही करेगा, लेकिन इसी बिच आरोपी की पोस्टिंग भटगांव थाने में हो गई, जंहा आरोपी ने पीड़ित महिला को फोन कर के भटगांव थाने बुलाया और उसकी मदत करने का आश्वासन दिया और आरोपी ने महिला को खाना खिलाने का बहाना बना कर अपने रूम ले गया, जहां आरोपी ASI ने महिला के साथ जबरन दैहिक शोषण किया, और महिला को मामले की जानकरी किसी को नही देने की धमकी दी, महिला ने भी लोक लाज के डर से मामले की जानकरी किसी को नही दी, जिसका फायदा आरोपी ASI लगातार उठाता रहा, महिला ने मामले की शिकायत कई बार थाने में करने की सोची लेकिन आरोपी ASI प्रभात साहू के डर से नही कर पाई, लेकिन 30 जून को पीड़ित महिला ने ये ठान लिया की अब जो भी हो वो ASI प्रभात साहू के खिलाफ थाने में शिकायत कर के रहेगी , और आखिर कर महिला ने आरोपी ASI प्रभात साहू के खिलाफ भाटापारा थाने में शिकायत कर दी,चुकी युवती का दैहिक शोषण आरोपी ने भटगांव थाने में पदस्थ रहने के दौरान किया था, इस लिए भाटापारा पुलिस ने मामले में जीरो कायम कर भटगांव पुलिस को मामले के जांच के लिए भेज दिया, भटगांव पुलिस ने भी उच्च अधिकारीयों के दिशा निर्देश का पालन करते हुए,मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी ASI प्रभात साहू के खिलाफ धारा 376 के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button