Uttarakhand News नैनीताल कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के जनता दरबार में दूर-दूर से पहुंचते हैं फरियादी, ऐसे होता है एक्शन

रिपोर्टर कपिल सक्सैना जिला नैनीताल उत्तराखंड
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारी समय-समय पर आम जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए जनता दरबार लगाते रहते हैं. ऐसा ही एक जनता दरबार हर शनिवार हल्द्वानी कैंप कार्यालय में भी लगता है जिसमें कुमाऊं कमिश्नर आईएएस दीपक रावत जनता की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए खुद मौजूद रहते हैं. दीपक रावत उत्तराखंड के लिए कोई नया नाम नहीं है. उनके काम करने के तरीके और एक्शन के कारण वो प्रदेशभर में मशहूर हैं. इसी कारण लोग दूर-दूर से उनके इस जनता दरबार में पहुंचते हैं और दीपक रावत उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल एक्शन भी लेते हैं. हल्द्वानी:उत्तराखंड के सबसे फेमस आईएएस दीपक रावत अक्सर अपने एक्शन के कारण सुर्खियां बटोरते रहते हैं. दीपक रावत की एक्शन पैक्ड छापेमारी, कार्रवाई और मौके पर अधिकारियों को डांट फटकार के वीडियो पूरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करोड़ों लोग देखते चुके हैं. वर्तमान में दीपक रावत कुमाऊं कमिश्नर के पद पर तैनात हैं और हर शनिवार को वो हल्द्वानी कमिश्नर कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगा रहे हैं. उनके काम करने की शैली से प्रभावित फरियादी बड़ी संख्या में आम जनता दरबार में आ रहे हैं. इसी कड़ी में आज भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लोग हल्द्वानी कैंप ऑफिस पहुंचे. कुमाऊं कमिश्नर के इस जनता दरबार में कुमाऊं मंडल के दूरस्थ जिले- पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत से लंबे समय से परेशान फरियादी आस लेकर पहुंचे. आज पहुंचे ज्यादातर मामले जमीनी फ्रॉड व सामान्य जन समस्याओं के रहे, जिनका कमिश्नर दीपक रावत ने मौके पर ही निस्तारण करवाया. सुबह से ही कैंप कार्यालय में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी बारी लगाकर अपने नंबर का इंतजार किया.

लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते फरियादी.
दीपक रावत के इस जनता दरबार में 200 से 250 फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया जाता है. यही नहीं दीपक रावत फरियादियों की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के परिसर में भी पहुंच जाते हैं. कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि वो मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही आम जनता की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर निस्तारण कर रहे हैं. कुमाऊं कमिश्नर ने बताया कि अक्सर उनके जनता दरबार में बिजली, पानी, सड़क, और भूमि संबंधित मामले आते हैं. इसी प्रकार आज भी उनके पास कई ऐसे मामले आए हैं, जिनमें शहर की गलियों में अतिक्रमण और बिजली के पोल संबंधित समस्याएं सहित पुलिस से संबंधित मामले और सड़क, बिजली और पानी की विभिन्न समस्याएं आई हैं, जिनके निस्तारण करने के उन्होंने निर्देश दिए हैं.

कुमाऊं कमिश्नर के जनता दरबार में पहुंचे लोग
उन्होंने बताया कि अबतक इस साल उनके जनता दरबार में 1250 से अधिक मामले लाए गए हैं, जिनमें से ज्यादातर समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने का उन्होंने निर्देश दे दिया है. कुछ मामले ऐसे हैं जो कोर्ट में विचाराधीन हैं तो कुछ अधिकारियों के पास लंबित हैं. कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि उनके पहली प्राथमिकता ये है कि जनता द्वारा बताई गई समस्या का स्थानीय स्तर पर निदान हो जिससे फरियादियों को ज्यादा घूमना और भटकना न पड़े.
लोगों की समस्या सुनते दीपक रावत.
गौर हो कि कभी-कभी यह जनता दरबार रात 1 बजे तक भी चलता है. अब तक कई मामलों में कमिश्नर दीपक रावत ने फरियादियों को तत्काल न्याय दिया है और कई बुजुर्गों की जमीन उन्हें वापस दिलवाई है. लिहाजा उनके जनता दरबार की प्रसिद्धि कुमाऊं मंडल के कोने-कोने तक पहुंची है. आलम ये रहता है कि शनिवार सुबह से ही लोग कमिश्नर के जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं और देर रात तक यहां भीड़ जमी रहती है.

Subscribe to my channel