ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सचिन यादव ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम एस.डी.एम. को दिया ज्ञापन
प्रदेश की भाजपा सरकार को किया जाए बर्खास्त कसरावद से जाहिद अजमेरी

रिपोर्टर जाहिद अजमेरी आर खरगोन मध्य प्रदेश
म.प्र. में भाजपा के भाजपा सरकार के राज में आदिवासियों पर अत्याचार का अंतहीन सिलसिला समाप्त ही नहीं हो रहा है । क्योंकि म.प्र. में आदिवासी विरोधी सरकार होने के कारण अत्याचारियों के खिलाफ कठोर और ठोस कार्यवाही नहीं हो पा रही है । इसको लेकर आज शनिवार को प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री और विधायक सचिन यादव ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर कसरावद के एस.डी.एम. को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम से अलग अलग ज्ञापन सौंपे । यादव और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मॉग की । आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मॉग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कसरावद के कार्यालय में महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन सौंपने के बाद विधायक सचिन यादव ने कसरावद में मीडिया को बताया कि म.प्र. के सीधी जिले में भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि और सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला द्वारा एक आदिवासी युवक के साथ अमानवीय और घृणित कृत्य किया गया है । इस
घटनाक्रम का विडियो भी बनाकर इन अपराधियों द्वारा वायरल किया गया है ।

प्रवेश शुक्ला और उसके साथ जुड़े अन्य अपराधियों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है । प्रवेश शुक्ला के खिलाफ धरा 294 और 504 की हल्की धाराएॅ लगाकर पुलिस प्रकरण को कमजोर बनाया गया है । ताकि भाजपा का यह नेता तत्काल जमानत पर छूट जाए । देशभर में इस घटनाक्रम की चारों तरफ से आलोचना हुई है और हो भी रही है । लेकिन भाजपा ने अभी तक इस घटनाक्रम को गंभीरता से नहीं लिया है । प्रवेश शुक्ला को भाजपा द्वारा अभी तक पार्टी से निष्कासित नहीं किया गया है । इससे जाहिर होता है कि भाजपा और प्रदेश की भाजपा सरकार इस घृणित अपराधी को खुलेआम संरक्षण दे रही है । यादव ने कहा कि इस अत्याचारी दुराचारी के खिलाफ ऐसी सख्त कार्यवाही की जाए कि भविष्य में कोई भी ऐसी घृणित और अमानवीय हरकत नहीं कर सके । विधायक सचिन यादव ने मुख्यमंत्री द्वारा पीड़ित व्यक्ति को निवास पर बुलाकर चरण धोने के सवाल पर कहां की है सब ढोंग है।

Subscribe to my channel