Bihar News जहानाबाद में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर। पीड़ित के परिजन ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
जहानाबाद विक्षिप्त नाबालिग लड़की के साथ किया गया दुष्कर्म का मामला हुआ उजागर। लगभग 4 महीना पूर्व गांव के ही 55 वर्षीय व्यक्ति, नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया । परिजनो ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे लड़की मानसिक रूप से विक्षिप्त है ,जो अपने खेत में मक्का की रखवाली करती थी । तभी वह व्यक्ति अगल बगल में खेत में काम करता था, तो व्यक्ति ने बहला फुसलाकर इस लड़की के साथ दुष्कर्म किया । परिजनों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होने लगा कि लड़की को पेट फुलता देख शक होने पर डाॅक्टर के पास इलाज हेतु ले गए तो जानकारी मिली कि लड़की गर्भवती हैं। गर्भवती होने की पुष्टि होने पर परिवार के होश उड़ गए ।जब लड़की से पूछताछ किया गया तो लड़की ने आप बीती कहानी अपने परिवार जनों को कहा । इसके बाद परिजन घोसी थाने में पहुंचकर दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आवेदन दिया पुलिस उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है लेकिन जिस तरह से इस विक्षिप्त 17 वर्ष लड़की के साथ 55 वर्ष उम्र का घटना को अंजाम दिया है। इससे मानवता शर्मसार हुआ है, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Subscribe to my channel