ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News शिक्षक के कामकाज को लेकर नाराज ग्रामीणों ने स्कूल पर फिर आज लगाया ताला

रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा करौली राजस्थान

उपखण्ड अधिकारी पहुँचे मौके पर बालघाट उपखंड मुख्यालय के समीपवर्ती गांव उरदेंन में आज एक शिक्षक के कार्यशैली को लेकर उरदेंन के ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर महिला व पुरुषों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है की शिक्षक गिर्राज मीणा स्कूल तो आते हैं। लेकिन बच्चों को बिल्कुल भी नहीं पढ़ाते हैं ना ही बच्चों की शिक्षा पर वह ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां से हटा दिया भी गया। लेकिन दोबारा से वह इसी स्कूल में कार्यरत हो गए। जिससे काफी रोष है ।और इसी को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को भी स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। उपखंड अधिकारी पहुंचे मौके लगातार दूसरे दिन भी ग्रामीणों के विरोध के चलते मौके पर उपखंड अधिकारी गौरव मित्तल पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों से समझाइश की और उन्होंने कहा कि आपकी समस्या को सुना जाएगा और इसका निराकरण भी होगा। उन्होंने मौके पर मौजूद सीवीईओ को इस बारे में दिशा निर्देशित किया और कहा कि इस पर तुरंत निर्णय लिया जाए और आप उच्च अधिकारियों से वार्ता करें। सीबीईओ है मौके पर मौजूदसीबीईओ भंवर सिंह मीणा ने बताया कि ग्रामीणों के लगातार आज दूसरे दिन भी ग्रामीणों के प्रदर्शन को चलते आज मौके पर उपखंड अधिकारी और मैं स्वयं पहुंचा ।उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग को मान लिया गया है और उच्च अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही आज यहां से इन्हें हटाने के आदेश जारी किये जायेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि आदेश आने के बाद ही मैं स्कूल से में रवाना होगा। ये था पूरा मामला ग्रामीणों के बताये अनुसार एक शिक्षक को लेकर पूरा मामला था। ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षक गिर्राज मीणा जो स्कूल तो आते हैं ।लेकिन कुर्सी लगाकर बैठ जाते हैं और स्कूल के बच्चों की बिल्कुल नहीं पढ़ाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह विद्यालय के स्टाफ की भी बात नहीं मानते हैं और हमारे बच्चों का शिक्षा का स्तर बिल्कुल गिर चुका है ।और आठवीं व दसवी बोर्ड का परिणाम भी काफी कमजोर रहा है।ग्रामीणों का कहना है की शिक्षक गिर्राज मीणा को हम स्कूल में कतई भी नहीं आने देंगे चाहे हमें कुछ भी करना पड़े। वही भगवान सिंह सैनी ने बताया कि हम 2 साल से सभी ग्रामीण काफी परेशान है। काफी स्कूल में बैठक भी आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि शिक्षक गिर्राज मीणा को यहां से 2 दिन पूर्व रिलीव कर दिया गया ।लेकिन वापस आदेश कैंसिल करवा लिया गया। उन्होंने बताया कि आये दिन स्कूल में कार्यरत शिक्षक आपस में लड़ते झगड़ते हैं और हमारे बच्चों का जो भविष्य अंधकार में है। प्रधानाचार्य किशन लाल बेरवा का कहना है कि मुझे वॉइस कॉल के माध्यम से एक एसपी के नाम से फोन आया मुझे डरा रहा था धमका रहा था कि अगर आपने इसका ट्रांसफर कर दिया तो बहुत बुरा होगा तब मैंने यह बात उपखंड अधिकारी गौरव कुमार मित्तल को बताया तो उन्होंने कहा कि मैं जांच-पड़ताल शुरू करूंगा प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण महिलाएं सरपंच बिमला देवी अंगूरी देवी उमा देवी रंगलाल बैरवा विक्रम सिंह पूर्व सरपंच चंपा राम बेरवा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी सांसद लखीराम बेरवा। एडवोकेट अमर सिंह मीणा शारदा सैनी मगनलाल बलराम दीपेंद्र भरत सिंह सैनी !

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button