उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttarakhand News खाकी का फर्ज निभाती, घायलों व बीमार कांवड़ियों की जान बचाती पौड़ी पुलिस

रिपोर्टर राजेश सिंह राजा कोली पौड़ी गढ़वाल उत्तराखण्ड

एक महिला कांवडिया ममता (उम्र 45 वर्ष) पत्नी श्री पाले निवासी- कामी, सोनीपत को गरुड़ चट्टी के समीप स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो गयी थी जो कि उस समय अकेली थी। जिसे गरुड़ चट्टी चौकी पर नियुक्त पुलिस कार्मिकों द्वारा मेडिकल शिविर में उपचार करवाया गया। जिन्हे बाद समाप्त उपचार के पुलिस कार्मिकों के द्वारा पूछताछ करके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया। श्री नीलकंठ मन्दिर पैदल मार्ग पर पुण्डरासू चौक के समीप एक कांवड़िया संतोष (उम्र 25 वर्ष) पुत्र छोटा सिंह, निवासी- उन्नाव, उत्तर प्रदेश को मिर्गी का दौरा पड़ गया था। जिसे पुण्डरासू चौक पर नियुक्त पुलिस कार्मिकों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मेडिकल कैम्प में उपचार हेतु पहुंचाया गया। जहां से उक्त कांवड़िया के ठीक होने पर उसे अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया। कांवड़ियों व उनके परिजनों के द्वारा पौड़ी पुलिस का सहृदय आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया गया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button