Bihar News मखदुमपुर में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पोस्टपोर्टेम के लिए गया जहानाबाद।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
जहानाबाद मखदुमपुर थाना क्षेत्र के नवादा की रहने वाली एक महिला की मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि पति की लापरवाही और अस्पताल में कुप्रबंधन के कारन उसकी मौत हुई है। बढ़नी बाजार मसौढ़ी के रहने वाले मायके वालों ने बताया कि मनोरमा की शादी मखदुमपुर के नवादा में हुई थी। दूसरी बार मनोरमा गर्भवती थी। जिसको प्रसव के लिए मखदुमपुर के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 4 दिन पहले एक बच्ची हुई है जिसके बाद मनोरमा कमजोर थी। जिसकी वजह से उसे ब्लड चढ़ाया गया। अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया जा रहा है कि उसने गलत ब्लड चढ़ा दिया जिसके कारण प्रसूता की मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर भी आरोप लगाया है कि उसकी लापरवाही से ऐसा हुआ है। वह हमेशा प्रताड़ित करता था और चाहता था कि पत्नी से छुटकारा मिले। परिजनों के आरोप के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया है।


Subscribe to my channel