IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News डबल इंजन की सरकार में आदिवासी के ऊपर दबंग ने किया पेशाब (रमाकांत पिप्पल )

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश

सिवनी छपारा : बहुजन समाज पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा भाजपा कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने 26 अप्रैल से बहुजन राज अधिकार यात्रा इंजीनियर रमाकांत पिप्पल प्रदेश अध्यक्ष बसपा के नेतृत्व में चल रही है। जिसका आगमन 05 जुलाई को सिवनी जिले के कौड़ियां , बरघाट, सिवनी, छपारा, गणेशगंज, लखनादौन में हुआ। छपारा में सभा को सम्बोधित करते हुए रमाकांत पिप्पल ने कहा – डबल इंजन याने की केन्द्र और प्रदेश में (भाजपा) की सरकार में प्रध्यप्रदेश में दलित घोड़ी नहीं बैठ सकता और अभी हाल ही में सीधी जिला में दबंग प्रवेश शुल्क द्बारा आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब कर वीडिया वायरल किया गया जिसका संबंध भाजपा से है।यह कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाली है आगे पिप्पल ने कार्य कर्ता ओं से कहा कि विधानसभा केवलारी में संगठन मजबूत करें एवं बहुजन समाज समाज में जन्में महापुरुषों के मानवता वादी समानता वादी विचारों को गांव गांव पहुंचाकर बसपा की मध्यप्रदेश में सरकार बनाएं एवं कानून के द्वारा, कानून का राज स्थापित करें।पिप्पल ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए बताया कैसे बहन कुमारी मायावती द्वारा बसपा के शासनकाल में 45 दिन में 145000/- गुण्डों को जेल में डाला था।

जिसके कारण उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हो गया था। उन्होंने आगे कहा कि बसपा की सरकार बनने पर भय एवं भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण करेंगे। साथ ही आशा,उषा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, कोटवारों की तनखा बढाऐगे। सरकारी विभागों में डेलीवेजेस में कार्यरत कर्मचारियों को स्थाई नौकरी देंगे एवं पुरानी पेंशन लागूं करेंगे। शिक्षा व्यवस्था सुधारेंगे एवं लोगों के लिए रोजगार व अवसर प्रदान करेंगे। कार्य क्रम में बालकिशन चौधरी प्रदेश प्रभारी, उमाकांत बन्देवार ज़ोन प्रभारी रीवा, डोमन लाल अहरवार जिला प्रभारी सिवनी, लालसिंह नंदौरे जिला अध्यक्ष सिवनी,बी एल कुमरे, केशरी भलावी वरिष्ठ बसपा नेता, विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्य क्रम को सफल बनाने सराहनीय योगदान मुन्ना लाल चौधरी, कैलाश डहेरिया,शैलेन्द कौशरे, दीपक चौधरी, अर्जुन यादव, बब्लू बन्देवार, प्रेम चंद साहु, सौरभ चौधरी, संतोष धुर्वे, रामनाथ यादव, आदि लोगों की रहीं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button