छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News फंदे पर लटकती मिली शादीशुदा युवती की लाश, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जिले में शादीशुदा युवती की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली है। घटना के बाद ससुराल और मायके पक्ष में जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई है। मायके पक्ष के लोगों ने कहा है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। उन्होंने ही युवती को मारकर फंदे पर लटका दिया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के भेजरी की रहने वाली निर्मला (25) की शादी 2017 में गौरेला के कोटखर्रा गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र टांडिया से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब ठीक था। उससे ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे थे। कई बार विवाद भी हुआ था। इस बात की जानकारी युवती ने अपने मायके वाले को भी दी थी। कमरे में मिली फंदे पर लटकती लाश बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को निर्मला का परिवार खाना खाकर सो गया था। निर्मला भी कमरे में चली गई थी। इसके बाद जब उसके ससुराल के लोग शुक्रवार सुबह सोकर उठे, तब उन्होंने देखा कि निर्मला अपने कमरे में नहीं है। जबकि दूसरे कमरे में फंदे पर उसका शव लटका हुआ था। इस पर परिजनों ने आस-पास के लोगों को जानकारी दी थी। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी थी। दोनों पक्षों में हुआ जमकर हंगामा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इधर, निर्मला के मायके वाले भी पहुंचे गए। उन्होंने देखा कि परिजन युवती का शव फंदे से उतार चुके थे। परिजनों का कहना है कि निर्मला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उसे जरूर मारकर लटकाया गया है। पुलिस शव को ले जाने लगी, तब मायके वाले नाराज होने लगे। उन्होंने कह दिया कि हमें शव को ठीक से देखना है। मगर पुलिस शव को बरामद कर ले जा रही थी। इस दौरान सुसराल वाले और मायके पक्ष के लोगों में जमकर विवाद हुआ। पुलिस पर लगाए पक्षपात का आरोप मायके और ससुराल पक्ष वालों के बीच जमकर विवाद हो गया। बता हाथापाई तक पहुंच गई। इस बीच पुलिस ने बीच बचाव किया। फिर भी दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट करते रहे। आखिरकार पुलिस शव को किसी तरह से लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परिजनों ने पुलिस पर भी पक्षपात का आरोप लगाया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button